बांग्लादेशी घुसपैठ पर राजनीति तेज, कौन है इस घुसपैठ का जिम्मेदार ?
- By rakesh --
- 22 May 2023 --
- comments are disable
झारखंड के संतालपरगना इलाके में चल रही बांग्लादेशियों की घुसपैठ को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। गोड्डा सांसद निशिकांद दुबे ने साफ तौर पर कहा है कि बांग्लादेशियों की घुसपैठ संताल में हो रही है। उन्होंने राज्य में सरकार चला रही पार्टी जेएमएम और कांग्रेस पर निशाना साधा है। आखिर सांसद निशिकांत ने क्या कहा जरा पहले सुन लेते हैं।
इधर जैसे ही निशिकांत का यह बयान सामने आया सत्ताधारी दल के नेताओं ने निशिकांत के बयान पर कड़ी टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जहां बोर्डर पर घुसपैठ के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार माना है वहीं कांग्रेसी विधायक डॉ इसफान अंसारी ने कहा है कि बीजेपी जानबूझकर इस तरह के बयान देती है, जिससे माहौल खराब होता रहा है।
झारखंड में अब बोर्डर पर विदेशी ताकतों का घुसपैठ हो रहा है तो यह सिर्फ केंद्र और राज्य सरकार के लिए ही चिंता का विषय नहीं है। इस विषय पर हर आम नागरिक को चिंता करने की जरुरत है। ऐसे में राजनीतिक दल के नेताओं को भू पहल करने की जरुरत है, जिससे विदेशी ताकतों को नस्तानाबूत किया जा सके।