रांचीः राजधानी हो रही गुलजार, नहीं मिल रहे ऑटो को पैसेंर

रांची में 68 दिन के लॉकडाउन के बाद सड़क गुलजार नजर आया। सड़को पर तेजी से ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन शुरु हो गया। किसी और दिन की अपेक्षा बाजारो में अधिक दूकाने खुली हैं।

 आपको बता दें कि अनलॉक वन के तहत राज्य सरकार ने बस को छोड़ ऑटो और ई-रिक्शा संचालन की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही मंगलवार से कपड़ा, सौंदर्य, प्रसाधन, जूता चप्पल की दुकानों को छोड़कर सभी तरह की दुकानों को खोलने की छूट दे दी है। इसका असर यह रहा कि बाजार गुलजार नजर आए। हालांकि ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को उम्मीद के मुताबिक पैसेंजर्स नहीं मिले। इससे उनमें मायूसी दिखी।

 ऑटो चालक ने कहा- पैसेंर ही नहीं मिल रहे

ऑटो चालक का कहना है कि करीब दो माह बाद ऑटो लेकर सड़क पर निकला हूं। लॉकडाउन में कमाई बंद हो जाने से बहुत परेशानी हुई। घर खाने-पीने की भी मुश्किल हो गई। पर आज पैसेंजर नहीं मिल रहे हैं। दो ही सवारी लेकर चलना है।

सैनिटाइटर भी खरीदा हूं। हमें क्या फायदा होगा? कुछ समझ नहीं आ रहा है। पैसेंजर्स भी ज्यादा पैसे देने को तैयार नहीं हो रहे हैं। रातू रोड चौक पर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा ही वाहनों की कतार भी दिखी।ऑटो और ई रिक्शा भी सामान्य दिनों की तरह सड़कों पर परिचालन करते दिखे ,लेकिन इसमें यात्रियों की संख्या में काफी बदलाव था। किसी ऑटो में दो तो किसी में 3 लोग ही सवार थे।