रांचीः विदेश में दो लोगों की मौत, सीएम ने विदेशमंत्री से मांगी मदद

झारखंड के दो निवासियों की विदेश में मौत हो गयी और लॉकडाउन के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ान बंद होने से पार्थिव शरीर वापस नहीं जा सका है। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर से मदद का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री को गंभीर मामले से अवगत कराते हुए परिवारों की मदद के लिए अपील किए।उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के रामेश्वर महतो की मलेशिया और महादेव सोरेन की अफ्रीका के मारूतानियां में मृत्यु हो गई है। 

लॉकडाउन के कारण उनका पार्थिव शरीर अभी तक विदेश में ही फंसा है। उनका परिवार दो महीने से शवों का इंतजार कर रहा है। घटना से रो-रो कर परिजनों की आंखें पथरा गयी है। इस घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप का आग्रह किया है।