Corona Breaking: एक दिन में राज्य में कुल 478 मामले, रांची में मिले 198 संक्रमित

कोरोना वायरस का संक्रमण प्रतिदिन नये आंकड़े को छू रहा है. गुरूवार को एक दिन में राज्य में कुल 478 मामले मिले। जिसमें 198 मामला केवल रांची से था।आपको बता दें कि झारखंड के अबतक के आंकड़ों पर नजर डाले तो कुल संक्रमण का मामला यहां 7000 के पार चला गया है जो बेहक चिंता का विषय है।

वर्तमान में कुछ छूट व शर्तों के साथ लॉकडाउन जारी है। इसका असर यह है कि बाजार में अत्याधिक भीड़भाड़ है। अब स्थिति यह है कि मंत्री, विधायक व पुलिसकर्मियों से लेकर आम आदमी तक में तेजी से कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है। बढ़ते संक्रमण ने सरकार की परेशानी बढ़ा दी है।