रांचीः ट्रेड यूनियनों हड़ताल दूसरा दिन भी जारी, कोलयरियो में पसरा सन्नाटा
- By admin --
- 03 Jul 2020 --
- comments are disable
केंद्र सरकार के कमर्शियल माइनिंग को लेकर ट्रेड यूनियनों हड़ताल का आज दूसरा दिन है और दूसरे दिन भी कोल राजधानी धनबाद के कोलियरियों में काम पूरी तरह से ठप रही। जिससे ट्रेड यूनियन के नेता काफी उत्साहित हैं और हड़ताल को सफल बता रहे हैं।
आपको बता दें कि कमर्शियल माइनिंग में 41 कोल ब्लॉकों की नीलामी को लेकर ट्रेड यूनियन के द्वारा 2, 3, 4 जुलाई को हड़ताल का आवाहन किया गया था पहला दिन 2 जुलाई को भी हड़ताल सफल रहा कुछ ऑटो सोसिंग कंपनियां कार्य शुरू की थी।
जिसे बाद में यूनियन नेताओं ने बंद करा दिया और आज सुबह से ही ..कर्मी ना तो कार्यालय में आए ना कार्यस्थल पर ही गए, कोलयरियो में सन्नाटा पसरा दिखा। धनबाद में बीसीसीएल सभी 12 एरिया में कार्य ठप रहा।
ट्रेड यूनियन के नेताओं का केंद्र सरकार से मांग है कि कमर्शियल माइनिंग के निर्णय को वापस लिया जाए। कहा कि केंद्र सरकार कमर्शियल माइनिंग लाकर कोल इंडिया को निजीकरण की ओर ले जा रही है जिसका हम लोग जोरदार विरोध कर रहे हैं फिर भी अगर सरकार नहीं मानती है तो हम लोग आगे भी उग्र आंदोलन करेंगे।