महंगाई का ट्रिपल अटैक! पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई महंगी

महंगाई की मार शुरू,  पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग का असर अब सीधे-सीधे भारत पर पड़ता नजर आ रहा है. सुबह-सुबह भारतीयों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हो गई है. मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से फ्यूल बचाने की अपील की थी. उन्होंने वर्क फ्रॉम करने और निजी वाहनों के कम इस्तेमाल पर जोर दिया था. तभी से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. पेट्रोल और डीजल के नए दाम शुक्रवार (15 मई 2026) से लागू हो गए हैं.

महंगाई का ट्रिपल अटैक! पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी हुई महंगी

पेट्रोल, डीजल के बाद अब दिल्ली में सीएनजी भी महंगा हो गया है. पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं अब सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के नए दाम (₹/लीटर) 

शहर  पेट्रोल की नई कीमत (₹/लीटर) डीजल की नई कीमत (₹/लीटर)
दिल्ली (Delhi) ₹97.77 ₹90.67
मुंबई (Mumbai) ₹106.54 ₹93.03
कोलकाता (Kolkata) ₹108.41 ₹95.02
चेन्नई (Chennai) ₹103.80 ₹95.39
भोपाल (Bhopal) ₹110.00 ₹95.00
जयपुर (Jaipur) ₹107.65 ₹94.11
लखनऊ (Lucknow) ₹97.69 ₹91.72
पटना (Patna) ₹109.23 ₹94.78
बेंगलुरु (Bengaluru) ₹105.96 ₹94.40
रांची (Ranchi) ₹101.63 ₹95.62