लोहरदगा: एक लाख रुपये कैसे से बनाता था तीन लाख, जानिये
- By admin --
- 24 Jun 2020 --
- comments are disable
कुड़ू थाना क्षेत्र के मस्जिद मोड़ के समीप पुलिस ने दो ठग को गिरफ्तार किया है। बताते चले कि दोनों ठग लोगों को लालच देकर ठगी करते थे। दोनों अपराधी हजारीबाग जिला के बड़कागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले है। उनलोगों पर कुड़ू थाना कांड संख्या 78/2020 धारा 419, 420,468, 34 भादवी दर्जकर दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों पहले सेन्हा थाना के अरु निवासी रोहित टेंट हॉउस के मालिक सह धान व्यवसायी रोहित महतो के दुकान पहुंचे और उन्हे 20 , 50, 100, 200 के नोट दिख कर पूछा कि यह असली है या नकली। रोहित ने कहा कि यह असली नोट है, तो दोनों ने कहा कि यह नकली है जिसे अच्छे-अच्छे लोग नहीं पकड़ पाएंगे।
दोनों ने कहा की एक लाख का असली नोट हमलोगों को दीजिएगा तो तीन लाख रुपया यही नोट देंगे। दोनों ने रोहित को फोन नंबर लेकर दो दिन में असली नोट तैयार रखने और बात कही।
रोहित ने दोनों के नियत भांपते हुए दोनों को रंगेहाथ पकड़वाने का मन बना लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। ठगों ने रोहित को फोन कर कि पैसा लेकर बिजुपाड़ा बुलाया और दो आदमी से अधिक नहीं आना की हिदायत भी दी। रोहित ने फोन से कुड़ू थाना प्रभारी को इसकी सूचना दे दी।
थाना प्रभारी अनिल उरांव ने ठगों को के पकड़ने के लिए टीम गठित किया। जिसमें प्रभारी के साथ सअनि संजय कुमार, मुरारी सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़े में मस्जिद मोड़ के पास पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही ठग बाइक से पहुंचे, योजनाबद्ध तरीके से दोनों ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ठगों के पास से दो बैग पकड़ा गया। एक बैग में कपड़ा था, जबकि दूसरे बैग में नोट के आकार का पेपर काटकर उसमें 20, 50, 100 और 200 का नोट ऊपर से चिपका कर प्लास्टिक से पैक किया हुआ था। जो देखने से नोटो का बंडल प्रतीत हो रहा था। ऊपर लगाये गए सभी नोट असली थे,जबकि पैसा मात्र 370 रुपये ही थे। यदि कोई इन ठगों के चक्कर में फंसता तो उसे एक लाख के स्थान पर मात्र 370 रुपये और नॉट की शक्ल में रद्दी के टुकड़े प्राप्त होते।