पाइपलाइन का बिछेगा जाल, हर खेत तक पानी पहुंचाना है लक्ष्य: चम्पाई
- By rakesh --
- 07 Mar 2024 --
- comments are disable
★ मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज गम्हरिया प्रखंड स्थित खरकई गंजिया बराज में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।
======================
★ मुख्यमंत्री ने कुल 356 करोड़ 27 लाख 28 हजार रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास, मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत 2 लाभुकों को प्रदान किया स्वीकृति पत्र।
========================
★ मुख्यमंत्री ने उज्जैनपुर से अवलाटाड तथा उज्जैनपुर से चमारु तक खरकई एवं संजय नदी के तट पर एफलक्स बांध का निर्माण कार्य एवं भीमखान्दा माइक्रो लिफ्ट भूमिगत पाइपलाइन सिंचाई योजना का किया शिलान्यास।
========================
★ मुख्यमंत्री ने कहा – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहें है लोग, आदिवासी-मूलवासी को उनका हक-अधिकार मिले इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध।
========================
★ मुख्यमंत्री ने कहा – राज्यवासियों के आर्थिक, शैक्षणिक तथा सामाजिक विकास के लिए सरकार संकल्पित
========================
★ मुख्यमंत्री ने कहा – शिक्षा के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता, जनजातीय भाषा के लिए प्राइमरी स्तर पर शिक्षक की होगी बहाली।
========================
★ मुख्यमंत्री ने कहा- रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था करना सरकार की प्राथमिकता।
========================
◆ पाइपलाइन का बिछेगा जाल, हर खेत तक पानी पहुंचाना है लक्ष्य।
◆ 75 प्रतिशत स्थानीय को नौकरी में दी जाएगी प्राथमिकता।
◆ पढ़ाई के लिए रुपया नहीं बनेगा बाधा।
— श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री
हमारी सरकार राज्य के सतत विकास की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है।राज्य की जनता की सोच और भावनाओं के साथ हमारी सरकार खड़ी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतर रहीं हैं। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन आज सरायकेला – खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित खरकाई गंजिया बराज में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही।
पाइपलाइन का बिछेगा जाल, छोटे-बड़े सभी किसानों के खेतों में पहुंचाएंगे पानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सरकार प्रयासरत है। इसी क्रम में आज सरायकेला -खरसावां जिला अंतर्गत “पाइपलाइन सिंचाई योजना” का शिलान्यास हो रहा है। इस राज्य के किसानों को सशक्त बनाना है। किसान भाई अच्छे से खेती कर अपनी उन्नति कर सके एवं राज्य की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार झारखंड के किसानों के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि आने वाले दिनों में छोटे-बड़े सभी वर्ग के किसान भाइयों के खेतों तक सिंचाई हेतु पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाई जाए। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर करने के उद्देश्य से पिछले दिनों संताल, पलामू तथा कोल्हान प्रमंडल में पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने के कार्य का शुभारंभ किया गया है।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहें राज्यवासी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्यवासी लाभान्वित हो रहें हैं। झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। रोजगार सृजन योजना के तहत सरकार स्वरोजगार हेतु लोन उपलब्ध करा रही है। हर तरह के व्यवसायिक कार्य के लिए लोन दिया जा रहा है। अब सरकार ने 50 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी महिलाओं के लिए पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 50 साल की उम्र के लोग भी ले सकेंगे। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना, मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, पुरानी पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सारथी योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना समेत अन्य योजनाओं की शुरुआत की गयी है। इससे झारखंड की तस्वीर बदल रही है।
आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करना है
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने का काम निरंतर जारी है। यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग के बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च सरकार निर्वाहन कर रही है। उत्कृष्ट विद्यालयों में बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहें है। हमारी सरकार ने अतिरिक्त 20 लाख हरा राशन कार्ड बनाकर गरीबों को राशन मुहैया कराया।
शिक्षा का दिया नहीं बुझेगा, बच्चों को मिल रहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा का ऐसा दीप जला रहें है जो कभी नहीं बुझेगा। सरकार यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।पैसे के अभाव के कारण अब बच्चों की पढ़ाई नहीं छूटेगी। सरकार द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं । निजी विद्यालयों की तर्ज पर गरीब बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं । स्कॉलरशिप की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है । सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजनाओं से अब तक 9 लाख छात्राओं को लाभ मिल चुका है। आज राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक के बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे है। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत राज्य के युवक एवं युवतियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवत्ति प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने दी ये सौगातें
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरायकेला -खरसावां जिले को 84 योजनाओं की सौगात दी। इसमें 11 योजनाओं का उद्घाटन और 73 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। जिसके तहत 356 करोड़ 27 लाख 28 हजार रुपए खर्च होंगे। जहाँ उद्घाटन योजनाओं की कुल राशि 28 करोड़ 25 लाख 32 हजार 9 सौ रूपये है, वहीं शिलान्यास योजनाओं की राशि 328 करोड़ 1 लाख 95 हजार रूपये है।
इस अवसर पर मंत्री श्री बादल, विधायक श्री दशरथ गागराई, श्रीमती सबिता महतो, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग श्री नागेश मिश्रा, प्रशासक स्वर्ण रेखा परियोजना श्री मंजूनाथ भजन्त्री ,जिले के उपायुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
- crime in jharkhand
- gang rape in jharkhand
- jharkhand
- jharkhand crime
- jharkhand district administration
- jharkhand gang rape
- Jharkhand News
- jharkhand news today
- Jharkhand Police
- jharkhand spanish tourist gangrape case
- jharkhand spanish women
- rape case in jharkhand
- rape in jharkhand
- rape of spanish woman in jharkhand
- schoolgirls raped in jharkhand
- spanish woman raped in jharkhand
- spanish women in jharkhand
- tourist raped in jharkhand