देवधर। लॉक डाउन के माहौल में ठगने के चक्कर में दस साइबर अपराधी दबोचे गए

 देवघर। कोरोना की महामारी के बीच जहां आम लोग घरों में सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में अपने आप को बांधे रख रहे हैं, वहीं राज्य में साइबर अपराधियों ने भी मौके का पूरा फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रखा है। हालांकि राज्य में कई इलाकों में पुलिस चौकन्नी है और साइबर अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर तैयार है। इसी कड़ी में देवघर पुलिस ने  10 साइबर अपराधियों को धर दबोचा है, जो लॉकाउन के माहौल में अपना वारा-न्यारा करने के चक्कर में थे।

10 साइबर अपराधी गए जेल

देवघर पुलिस ने आज 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है देवघर एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा है की देवघर जिले के सारवा, मधुपर थाना क्षेत्र में छापेमारी कराई गई जिसमें 10 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है देवघऱ एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों के पास से 11 मोबाइल फोन 18 सिम कार्ड 4 पासबुक  10 एटीएम 1 लैपटॉप एक दोपहिया वाहन  और 8 हजार नकद बरामद किए गए हैं देवघर एसपी ने कहा है। कि इन साइबर अपराधियों के द्वारा फर्जी बैंक अधिकारी और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बंद कर लोगों को केवाईसी कराने के नाम पर ठगी किया करते थे इसके अलावा पेटीएम गूगल पर और अन्य तरह के पेमेंट डिजिटल मोड का इस्तेमाल कर ओटीपी हासिल कर इनसे ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था देवघर पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।