धनबाद: किरायेदार ने मकान मालिक और परिजनों को पीटा, मामला दर्ज

धनबाद के धनसर थाना क्षेत्र के नई दिल्ली सीआईएसफ कैंप के समीप के रहने वाले भोला रजक उसकी मां, भाई, भाई के पत्नी के साथ पूर्व में किराएदार रहे अरुण कुमार पासवान ने  मारपीट की और घर से नगदी और जेवर भी ले गया ।

यही नहीं इसके बाद भी और थोड़ी देर के बाद एक कार से 3 लोगों के साथ आया और भोला रजक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की  जिससे  भोला रजत के शरीर में भी जख्म के कई निशान हैं।

बताया जाता है कि पूर्व में रह रहे किराएदार के द्वारा घर की चाबी को लेकर विवाद था। साथ ही धनसर थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है इसे लेकर भोला रजक और उसकी मां ने धनबाद सिटी एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

इधर धनसर थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने कहा है कि दोनों ओर से मामला दर्ज किया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।