केंद्र सरकार गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ कर रही है षडयंत्र-मुख्यमंत्री

राज्य की राजनीति कोयले की आंच की तरह धीरे-धीरे गर्म होती जा रही है। कोयला से निकली धुआं अब जाकर बिजली पर डेरा जमा लिया है। जिसके कारण राज्य और केन्द्र सरकार के बीच अब अधिकार की लड़ाई शुरु हो गया है।

आपको बता दें कि केंद्रीय ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। इसमें ऊर्जा विभाग की तरफ से की जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा किए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ षड़यंत्र कर रही है,उन्होंने कहा कि डीवीसी ने जिस तरीके से झारखंड में बिजली की कटौती की है, उससे राज्य के लोगों की परेशानी बढ़ी है। अगर डीवीसी इस तरह की कार्रवाई करने से बाज नहीं आता तो राज्य सरकार डीवीसी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

वहीं सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ.एम तौसीफ ने कहाकि बिजली की समस्या बीजेपी सरकार के समय से चली आ रही है,लेकिन रघुवर सरकार ने कोई भी काम नहीं किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार समस्या के समाधान में लगें हैं,डीवीसी की समस्या की समाधान जल्द किया और राज्य के जनता को निर्बाध बिजली मिलेगी।

वहीं बीजेपी प्रवक्ता सरोज सिंह ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहाकि बीजेपी की सरकार बनने से पहले भी डीवीसी का बकाया राज्य सरकार पर था, लेकिन रघुवर सरकार ने बकाया राशि का भुगतान किया नाकि हेमंत सरकार की तरह हाय तौबा मचाया।