पलामूः मास्टर रॉल पास करने के लिए पंचायत सेवक ने मांगा पैसा, फिर जानिए क्या हुआ

एसीबी की टीम ने बुधवार को पांकी ब्लॉक के अंबाबार पंचायत सेवक विरोधी सिंह को 4000 रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विरोधी सिंह ने डोभा निर्माण में लगे मजदूरों का मजदूरी भुगतान राशि निकालने के एवज में घूस की मांग की थी। 

शिकायकर्ता अभिषेक कुमार के अनुसार, उनकी मां रीता देवी द्वारा अपने खेत में डोभा निर्माण करवाया जा रहा था। डोभा निर्माण में लगे मजदूरों का मजदूरी भुगतान राशि निकालने के एवज में पंचायत सेवक विरोधी सिंह ने सात हजार रुपए घूस की मांग की थी।

पहली किस्त के तौर पर तीन हजार रुपए की मांग की थी। साथ ही रोजगार सेवक अनिल गुप्ता की हिस्से की राशि भी मांग रहा था। बिना घूस दिए मास्टर रॉल पास नहीं करने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी को दी। एसीबी ने जांच की तो मामला सही निकला। इसके बाद एसीबी की टीम ने विरोधी सिंह को 4000 रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।