युवाओं को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाएं प्रशिक्षण अधिकारी : संजय प्रसाद यादव
- By rakesh --
- 05 May 2025 --
- comments are disable
युवाओं को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाएं प्रशिक्षण अधिकारी: माननीय मंत्री
इमानदारी व निष्ठा से करें कर्तव्य निर्वहन
नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र
——-
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव आज नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। रांची के नेपाल हाउस स्थित अपने कार्यालय कक्ष में माननीय मंत्री कार्यक्रम में उपस्थित 12 नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को अपने हाथों नियुक्ति पत्र वितरण किया। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 13 प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम के दौरान आज एक उपस्थित नहीं हो सके थे।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर माननीय मंत्री ने ने सभी नव चयनित प्रशिक्षण अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ उन्हें शुभकामना देते हुए कहा कि सभी अब सरकार के अभिन्न अंग हो गए हैं। सभी अधिकारियों पर युवाओं का बेहतर भविष्य गढ़ने का जिम्मा है। युवाओं को अच्छी शिक्षा व प्रशिक्षण देकर कौशल विकास की दिशा में दक्ष बनाएं, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी इमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, नियोजन एवं प्रशिक्षण के निदेशक संजीव कुमार बेसरा, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अपर सचिव नागेंद्र पासवान, उपनिदेशक प्रशिक्षण देवेंद्र प्रसाद, उपनिदेशक नियोजन निशिकांत मिश्रा, माननीय मंत्री के पीएस पारितोष तिवारी एवं अमित कुमार बेसरा, सहायक निदेशक प्रशिक्षण अंजू अग्रवाल, नियोजन पदाधिकारी निदेशालय पंकज कुमार गिरी आदि उपस्थित रहे।
- jharkhand job vacancy
- jharkhand job vacancy 2025
- jharkhand jobs
- jharkhand jobs 2025
- jharkhand recruitment 2025
- jharkhand rojgar
- jharkhand rojgar mela
- jharkhand rojgar mela 2022
- jharkhand rojgar mela 2023
- jharkhand rojgar mela 2025
- jharkhand rojgar mela me interview kaise hota hai
- jharkhand rojgar mela ranchi 2025
- jharkhand rojgar mela registration kaise kare
- jharkhand rojgar mela update 2025
- jharkhand vacancy 2025
- rojgar mela
- rojgar mela jharkhand