रांचीः स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या…?

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स के प्रशासनिक भवन पहुंचे। जहां उन्होंने रिम्स के अधिकारियों और कोविड टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में लगातार संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

इसी के मद्देनजर आज तेज गति से समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि रिम्स में बेड की संख्या बढ़ाने को लेकर आज के इस बैठक में चर्चा की गई है। रिम्स में अतिरिक्त 72 बेड बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसिंप्टोमेटिक मरीजों को वहां पर भर्ती किया जाएगा।

 इसके लिए मेडिसिन विभाग के D1 और D2 वार्ड का चयन किया गया है। कोरोना के माइल्ड पेशेंट के लिए पेइंग वार्ड में व्यवस्था किया जाएगा। कमियां और खामियों के विषय में भी बैठक में चर्चा की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी विभाग के डॉक्टर निष्क्रिय पाए जाएंगे तो इसकी जिम्मेवारी विभाग के अध्यक्ष की होगी।

यदि समस्या बनी रहेगी तो विभागाध्यक्ष को हटाकर जूनियर को भी विभागाध्यक्ष बनाने का काम करूंगा। इस व्यवस्था को सुदृढ़ ढंग से लागू किया जाएगा।