रांचीः अपराधियों को लूटपाट करने से पहले मिला नया ठिकाना…
- By admin --
- 09 Jul 2020 --
- comments are disable
राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार के साथ-साथ जिला पुलिस भी काफी चिंतित है। उसको लेकर जिला पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी,जब अपराधिक घटना को अंजाम देने को फिराक में लगे चार को गिरफ्तार किया गया।
रांची के सिटी एसएसपी सौरभ कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का इतिहास अपराध की दुनिया से पुराना हैं। उनलोगों ने बीते दिनों भारत फाइनेस कंपनी से लाखों रुपये की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था,जिसकी प्राथमिकी मैकलुस्कीगंज थाना में दर्ज है।
एसएसपी सौरभ कुमार झा ने जानकारी देते हुए कहा कि खलारी और मैकलुस्कीगंज थाना में कई मामले में इनलोगों प्राथमिकी दर्ज है और साथ ही ये लोग फिर कोई नया आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।गुप्त सूचना के आधार पर खलारी एसपीडीओ के नेतृत्व में एक टीम को गठन किया गया और करकटा मोड़ से चारों अपराधी को गिरफ्तार किया गया। और साथ ही एक अपराधी अभी तक फरार है।
उनके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, 10 जिंदा गोली, भारत फाइनेंस कंपनी से लूटी गई एक लाख इकहत्तर हजार दो सौ पचास रकम बरामद किया और साथ ही दो मोटसाइकिल और बैग बरामद के साथ-साथ मोबाइल भी बरामद किया। चारों अपराधी का नाम जसीम अंसारी, साहिल अंसारी, अमित कुमार और राजा सिंह पुलिस ने बताया।