झारखंड में भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो होगा
- By rakesh --
- 04 Apr 2025 --
- comments are disable
19 और 20 अप्रैल 2025 को झारखंड में भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो होगा
=================
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री से भारतीय वायुसेना के दल ने मुलाकात की
=================
एयर शो में होने वाली गतिविधियों और इसकी तैयारी से संबंधित निर्देश दिए गए
=================
रांची में आयोजित होगा झारखंड का पहला एयर शो आज दिनांक-04 अप्रैल 2025 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री से कार्यालय कक्ष में भारतीय वायुसेना के एक दल ने उनसे मुलाकात की।
भारतीय वायुसेना से आए दल ने उपायुक्त से रांची में होने वाले सूर्य किरण एक्रोबैटिक टीम के द्वारा प्रदर्शित किया जाने वाला एयर शो को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
झारखंड राज्य में होने वाला यह भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो होगा। सूर्यकिरण टीम द्वारा दिनांक 19 और 20 अप्रैल 2025 को रांची में प्रस्तावित खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में एयर शो का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर शो के मुख्य कार्यक्रम से पूर्व दिनांक 17 अप्रैल 2025 को एयर शो के मुख्य कार्यक्रम से पूर्व इसका फुल ड्रेस रिहर्सल भी आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने उपायुक्त से एयर शो में होने वाली गतिविधियों और इसकी तैयारी से संबंधित जानकारी साझा की।
उपायुक्त ने वायु सेना के आए दल को आश्वासन देते हुए कहा की जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता किया जाएगा। साथ ही सभी तरह की प्रशासनिक तैयारी, एयर शो से संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार, तकनीकी सहयोग आदि के लिए जिला प्रशासन ने वायु सेवा की टीम को आश्वासत किया।
बैठक में भारतीय वायुसेना की ओर से विंग कमांडर पी के सिंह और स्क्वाड्रन लीडर वालिया एवं जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
- 10 craziest air show moments
- 10 worst air shows
- air accident
- air disasters
- air force
- air show
- air show accident
- air show disaster
- air show fails
- air show moments
- air shows
- air shows gone wrong
- air vehicles
- airshow
- airshow 2023
- airshow crash
- avalon air show
- avalon air show pilot
- avalon air show plane crash
- avalon airshow
- dubai airshow
- paris airshow
- planes collide in air
- south africa air show crash ugc (cr)
- times air shows went terribly wrong