मध्यप्रदेश के 92 प्राइवेट अस्पतालों का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है। जबलपुर के न्यू लाइफ सिटी हॉस्पिटल में हुई आगजनी की घटना के बाद स्वास्थ्य विभा

मध्यप्रदेश। MP के 92 प्राइवेट हॉस्पिटलों का लाइसेंस कैंसिल !

MP के 92 प्राइवेट हॉस्पिटलों का लाइसेंस कैंसिल: जबलपुर के 33, भोपाल के 21 और ग्वालियर के अस्पतालों पर कार्रवाई

मध्यप्रदेश के 92 प्राइवेट अस्पतालों का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है। जबलपुर के न्यू लाइफ सिटी हॉस्पिटल में हुई आगजनी की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने जांच के लिए कमेटी बनाई थी। इसमें खामियां मिलने पर एक्शन लिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा जबलपुर के 33, भोपाल के 21 और ग्वालियर के 19 हॉस्पिटल शामिल हैं।

एक महीने पहले एक अगस्त को जबलपुर के न्यू लाइफ सिटी हॉस्पिटल में आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गए थे। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर के प्राइवेट अस्पतालों नर्सिंग होम्स की जांच कराई। हर जिले में एक डॉक्टर के साथ नगर निगम के फायर ऑफिसर और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑफिसर के साथ जॉइंट टीम बनाकर अस्पतालों व निजी नर्सिंग होम्स का निरीक्षण कराया गया। इस जांच में प्रदेश के 23 जिलों के नर्सिंग होम बिना टेम्परेरी फायर NOC के चलते मिले हैं।