गढ़वा : समय पर नहीं मिली एम्बुलेंस, कोरोना मरीज ने तोड़ा दम
- By admin --
- 24 Jul 2020 --
- comments are disable
शुक्रवार को गढ़वा सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज के दौरान सिंचाई विभाग के अभियंता के पिता (84 वर्षीय) ने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से यह दूसरी मौत हो गयी है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले बीमार पड़ने के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। रिपोर्ट में पॉजिटिव आने पर उन्हें इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उन्होंने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।
इस पर अभियंता ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अपने पिता को बेहतर इलाज के लिए अभियंता ने गढ़वा सिविल सर्जन से एंबुलेंस की मांग की थी। लेकिन उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल पाया था। एम्बुलेंस नहीं दे पाने की स्थिति में सीएस ने कहा की इसके लिए हम शर्मिंदा हैं।
इधर गढ़वा जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 384 पहुंच गया है। हालांकि इसमें से आधे से अधिक मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विदित हो कि इससे पहले गत 20 जुलाई को गढ़वा के रंका बाजार में 58 वर्षीया आंगनबाड़ी सेविका की मौत हो गयी थी। वह रंका आंगनबाड़ी केंद्र-5 की सेविका थी। 58 साल की सेविका के बारे में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएस चैधरी ने बताया था कि वह डेढ़ साल से बीमार थी। उसकी मृत्यु के बाद कोरोना जांच करायी गयी थी, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। वहीं, उसके घर के चार लोग कोरोना से संक्रमित मिले थे।