राजधानी रांची में दो युवकों की गला रेतकर हत्या, इलाके मं सनसनी !
- By rakesh --
- 12 May 2025 --
- comments are disable
रांची//धुर्वा थाना क्षेत्र में रविवार रात गला रेतकर दो युवकों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है. हटिया डीएसपी समेत कई पुलिस अफसर मामले की जांच कर रहे हैं.
क्या है पूरा मामला
दरअसल रविवार देर रात धुर्वा पुलिस को सूचना मिली थी कि धुर्वा के बालसिरिंग स्थित पुल के पास दो युवकों के शव देखे गए हैं. जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पहुंची. उसके बाद पुलिस ने देखा कि दोनों मृतकों की हत्या को अंजाम किसी धारदार हथियार से अंजाम दिया गया है. ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई है जबकि शवों को यहां लाकर फेंका गया है.
अब तक नहीं हुई पहचान
डबल मर्डर की सूचना पाकर हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा भी वारदात स्थल पर पहुंचे. काफी जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी दोनों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. स्थानीय लोग भी उनके शवों को पहचान नहीं पाए हैं. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जहां से शव बरामद किए गए हैं, वह काफी सुनसान इलाका है, वहां बहुत कम लोग ही आते जाते हैं.
- bihar jharkhand news
- crime cases in india
- crime data in jharkhand
- crime in india
- crime in jharkhand
- crime jharkhand
- crime news
- crime news in jharkhand
- crime news jharkhand
- crime patrol satark
- crime record in jharkhand
- CYBER CRIME
- cyber crime in jharkhand
- jharkhand
- jharkhand crime
- jharkhand crime news
- jharkhand latest news
- jharkhand murder
- Jharkhand News
- jharkhand news in hindi
- jharkhand news today
- Jharkhand Police
- latest crime news in jharkhand