भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, पहली बार जीता विश्व कप
- By rakesh --
- 03 Nov 2025 --
- comments are disable
भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, पहली बार जीता विश्व कप; 25 साल बाद मिला नया चैंपियन
भारतीय महिला टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहली बार विश्व कप जीता है। इससे पहले भारत ने 2005 और 2017 में फाइनल तक सफर तय किया था लेकिन ट्रॉफी हाथ नहीं लगी थी। वहीं महिला क्रिकेट को 25 साल बाद नया चैंपियन मिला है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद महिला विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम चौथी टीम बन गई है। भारतीय टीम ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के शतक के बावजूद 45.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट हॉल लिया।
299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अच्छी शुरुआत की है। ब्रिट्स 23 के स्कोर पर रन आउट हुईं। बॉश बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। लुस 31 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली ने उन्हें पवेलियन भेजा। मरिजान काप 5 गेंद में चार रन ही बना सकीं। दीप्ति ने जाफ्ता को आउट किया। उन्होंने 16 रन बनाए। डर्कसन 37 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट 98 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुईं। अमनजोत कौर ने उनका शानदार कैच लपका। ट्रयॉन 8 गेंद में नौ रन ही बना सकीं। दीप्ति ने डि क्लार्क को आउट करके भारत को चैंपियन बनाया। दीप्ति शर्मा ने फाइनल में पांच विकेट चटकाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। स्मृति ने 58 गेंद में 45 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने शतक लगाने का मौका गंवाया। शेफाली ने 78 गेंद में 87 रन बनाए। शेफाली ने वनडे में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाये। पिछले मैच में शतक लगाने वाली जेमिमा 37 गेंद में 24 रन ही बना सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंद में 20 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुईं। अमनजोत ने 14 गेंद में 12 रन बनाए। ऋचा घोष ने 34 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 58 के स्कोर पर रन आउट हुईं। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने तीन, जबकि नोनकुलुलेको मलाबा, नाडिन डि क्लर्क और चोले ट्रॉयोन ने एक-एक विकेट झटके।

‘भविष्य के चैम्पियंस को प्रेरणा देगी ये जीत’, PM मोदी ने भारतीय टीम को दी जीत की बधाई
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है और साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बेटियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और ये जीत आने वाली पीढ़ियों को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी.
पीएम मोदी ने लिखा, ‘आईसीसी महिला विश्व कप 2025 फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत. फाइनल में बेहतरीन स्किल और भरपूर आत्मविश्वास दिखा. पूरी टीम ने दोगुनी मेहनत और जज्बा दिखाया. यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैम्पियंस को प्रेरणा देगी. हमारी खिलाड़ियों को बधाई.’
- cricket women world cup 2025
- icc women's cricket world cup schedule
- icc womens cricket world cup 2025
- india vs africa women's cricket world cup
- india win womens cricket world cup 2025
- india won finals women's cricket world cup
- india won finals women's world cup cricket
- women cricket world cup 2025
- women's cricket world cup
- women's cricket world cup 2025
- women's cricket world cup 2025 schedule
- women's cricket world cup final
- women's cricket world cup final 2025