जगन्नाथपुर तालाब का सौंदर्यीकरण

राँची।
जगन्नाथपुर मंदिर, धुर्वा के समीप स्थित जगन्नाथपुर तालाब का सौंदर्यीकरण होना है। ₹1 करोड़ 55 लाख की लागत वाले इस कार्य का शिलान्यास केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी ने किया इस शिलान्यास कार्यक्रम रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू जी निवर्तमान अध्यक्ष केके गुप्ता जी भाजपा धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव जी जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष रामजी प्रसाद जी समाजसेवी शिवेश सिंह जी चितरंजन शाहदेव जी विधायक प्रतिनिधि के रूप में समाजसेवी अरुण जी परमेश्वर सिंह जी और वहां के आम नागरिक उपस्थित रहे । इस तालाब के सौंदर्यीकरण से परिसर की सुंदरता बढ़ेगी और आसपास के जलस्रोतों का भी संरक्षण-संवर्धन हो सकेगा।