“भाभी जी घर पर हैं” के संस्कारी मास्टर जी मतदाताओं को करेंगे प्रेरित

“भाभी जी घर पर हैं” धारावाहिक के संस्कारी मास्टर जी झारखंड में मतदाताओं को करेंगे प्रेरित

उन्हें जल्द ही नामित किया जाएगा झारखंड राज्य के लिए मतदाता जागरूकता आइकन

=====================
राँची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  के रवि कुमार से आज छोटे पर्दे के चर्चित टीवी सीरियल “भाभी जी घर पर हैं” के कलाकार  विजय सिंह ने उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। उन्हें जल्द ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार के द्वारा झारखंड राज्य में निर्वाचन संबंधी जागरूकता के कार्यो के लिए स्टेट आइकन नियुक्त किया जायेगा। झारखण्ड के ही रहने वाले श्री विजय सिंह “भाभी जी घर पर हैं” धारावाहिक में संस्कारी मास्टर जी की भूमिका में लोगों को संस्कार सिखाते नजर आते हैं। अब जल्द ही वे झारखंड में मतदाता जागरूकता के लिए स्टेट आइकॉन के रूप में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर एक्टर श्री विजय सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे अपने गृह राज्य के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने और राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम आ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव तक वे अपने आडियो वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को मतदाता पंजीकरण व मतदान हेतु जागरूक और प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अवर सचिव  देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय  संजय कुमार, मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।