CRPF के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह को गवर्नर व सीएम ने दी श्रद्धांजलि
- By rakesh --
- 14 Jun 2025 --
- comments are disable
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सी०आर०पी०एफ० के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह को दी श्रद्धांजलि।
=========================
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सेक्टर-2, धुर्वा,के 133 बटालियन स्थित शहीद स्मारक उद्यान पहुंचकर सी०आर०पी०एफ० के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विदित हो कि आज सुबह चाईबासा स्थित झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान आईईडी (IED) विस्फोट की चपेट में आने से सी०आर०पी०एफ०, 134वीं बटालियन के ए०एस०आई० सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, बेहतर इलाज के लिए उन्हें राउरकेला स्थित एक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में वे वीरगति को प्राप्त हुए।
=============
- army news
- cute baby touching feet of soldier
- girl touches soldier feet
- girl touches soldier's feet
- Independence Day
- independence day 2023
- indian army
- indian express
- little girl touches army man's feet
- little girl touching feet
- little girl touching feet of soldiers
- little girl touching the feet
- little girl touching the feet of indian soldier
- little girl touching the feet of soldier
- small girl touching soldiers feet
- touching army mans feet