लातेहार: आपसी विवाद में तलवार से हमला कर घायल कर दिया, रिम्स रेफर

लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र के चरख्वा गाव के पास आपसी विवाद में गांव के ही बच्चन पासवान और कुछ लोग दिनेश पासवान के साथ मारपीट करने लगे । तभी बीच बचाव के लिए गए मिथुन पासवान और उसके पिता कृष्णा पासवान पहुचे तभी तलवार से हमला कर मिथुन पासवान गम्भीर रूप से घायल कर दिया ।

साथ ही बच्चन पासवान भाग निकला स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल मिथुन पासवान मनिका हॉस्पिटल लाया गया । जहाँ डॉ ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है ।

वही घायल के पिता ने कहा कि हमसे उससे कोई झगड़ा नही था लेकिन क्यों इस तरह की घटना को अंजाम दिया, पता नहीं। वही घटना की सू चना मिलते ही मनिका थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और परिजन ने इस को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। वही थाना पुलिस ने कहा मामले की कर ली गई है जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगा।