ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी के बीच भारत-रूस ने कर ली बड़ी डील!

ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी के बीच भारत-रूस ने कर ली बड़ी डील! तेल, ऊर्जा संसाधनों की सप्लाई पर बड़ा खेल

रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने बुधवार (21 अगस्त 2025) को कहा कि रूस से तेल और ऊर्जा संसाधनों का भारत में प्रवाह जारी है और मॉस्को को एलएनजी निर्यात की संभावनाएं नजर आ रही हैं. व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक-तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टीईसी) के 26वें सत्र की सह-अध्यक्षता करते हुए मंटुरोव ने कहा, ‘‘हम कच्चे तेल और तेल उत्पादों, तापीय और कोयले सहित ईंधन का निर्यात जारी रखे हुए हैं. हम रूसी LNG (Liquified Natural Gas) के निर्यात की संभावना देखते हैं.’’ ये ऐसे वक्त में सामने आया है, जब अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया है।