स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नवनियुक्त चिकित्सकों को दिया नियुक्ति पत्र
- By rakesh --
- 12 Mar 2025 --
- comments are disable
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नवनियुक्त चिकित्सकों को दिया नियुक्ति पत्र
56 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी ,38 चिकित्सा पदाधिकारी ,11 दंत चिकित्सक ,57 ओटी टेक्निशियन की हुई नियुक्ति
नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह
===================
रांची :स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच स्वास्थ्य झारखंड सुखी झारखंड को पूरा करने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग कर रहा है । आने वाले दिनों में झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफ़ी बदलाव देखने को मिलेगा । रिम्स में मरीजों के दबाव को कम करने के लिए बहुत जल्द ही 5 सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल की स्थापना करने जा रहे हैं । झारखंड में डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ,इसी क्रम में आज डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है । इससे पहले भी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया था । जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 10 हज़ार से अधिक बहाली की जाएगी । रिटायर डॉक्टर्स से भी सेवायें ली जाएगी । वह बुधवार को नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी , चिकित्सा पदाधिकारी , दंत चिकत्सक और ओटी टेक्निशियन के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे ।इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त चिकत्सकों को बधाई दी साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दी है।
समाज को दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण
डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नवनियुक्त चिकित्सकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है ।अब आप जानता के बीच जाकर अपनी सेवाएं देंगे । अपनी क्षमता से समाज को एक खूबसूरत दिशा देने का प्रयास करेंगे । आपकी पोस्टिंग विभिन्न अस्पतालों में होगी ,आपका प्रयास होना चाहिए कि मरीज़ों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले। चिकित्सक मरीज़ों की जान बचाने का काम करते हैं इसलिए हमे उनका मनोबल भी बढ़ाने का काम करना होगा । उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ हूँ हमलोग कदम से क़दम मिला कर चलेंगे और झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत आगे तक लेकर जाएँगे ।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जा रहा है मजबूत
मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य को बहुत जल्द कई मेडिकल कॉलेज भी देने जा रहे हैं साथ ही साथ मेडिकल सीटें भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है । हर पंचायत में हेल्थ कॉटेज बनाने की व्यवस्था करने जा रहे हैं। एआई टेक्नोलॉजी के तहत इलाज की व्यवस्था की जाएगी । जल्द ही रोबोटिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से इलाज की व्यवस्था की जाएगी। 108 एम्बुलेंस का विस्तार करने जा रहे हैं साथ ही रिमोट एरिया में बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था करने जा रहे हैं।
एयर एम्बुलेंस के माध्यम से हजारों लोगों की बचाई गई जान
डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रयास से झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना का प्रयास किया जा रहा है । इसी के तहत राज्य में आम लोगों के लिए एयर एम्बुलेंस की सेवा शुरू की गई थी। इस सुविधा के माध्यम से हज़ारों लोगों कि जान बचाने का काम किया गया । इसी के तर्ज पर प्रत्येक जिले में हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा देने पर विचार किया जा रहा है ।
सरकार के साथ अन्य सेक्टर भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में करें काम
राज्य में स्थापित बड़ी कंपनियों को सीएसआर फण्ड के माध्यम से भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है । प्राइवेट हॉस्पिटल्स को मरीजों की मौत पर उनके बकाए बिल को माफ करने का भी निदेश दिया गया है ताकि मरीज के परिजनों को उनके दुख की घड़ी में परेशान ना होना पड़े। इसका सख्त पालन करने का निदेश उन्होंने दिया है ।
मरीज़ों का बेहतर तरीके से करें इलाज
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार ने नवनियुक्त चिकित्सकों को बधाई दी । कहा कि अब आप लोग जीवन के दूसरे पड़व में कदम रख रहे हैं । पढ़ाई खत्म कर कर अब प्रोफेशनल बनने जा रहे हैं। चिकित्सक होने की नाते आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। अब लोग आपकी तरफ़ आशा भरी नज़रों से देखेंगे। अब आपके पास जो भी मरीज़ इलाज कराने आयें आप उसका बेहतर तरीक़े से इलाज करेंगे ताकि उनको संतुष्टि मिले ।
इस अवसर पर अभियान निदेशक अबु इमरान सहित स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे ।
- how to apply for jhakhand rojgar mela bharti
- Jharkhand News
- jharkhand private jobs 2025
- jharkhand rojgar camp bharti 2025
- jharkhand rojgar fair camp recruitment 2025
- jharkhand rojgar mela
- jharkhand rojgar mela 2025
- jharkhand rojgar mela bharti 2025
- jharkhand rojgar mela me interview kaise hota hai
- jharkhand rojgar mela registration kaise kare
- onnet jharkhand
- rojgar mela
- rojgar mela 2025
- rojgar mela jharkhand 2025
- rojgar mela update jharkhand