GST कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड ! सितंबर में 1.89 लाख करोड़ की कमाई

GST कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! सितंबर में 9.1% की ग्रोथ के साथ 1.89 लाख करोड़ की कमाई

फेस्टिव सीजन से पहले केंद्र सरकार की तिजोरी भरने लगी है। सितंबर महीने में वस्तु एवं सेवा कर (GST) से हुई वसूली ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2025 में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 9.1% की बढ़त के साथ 1.89 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा महीना है जब जीएसटी कलेक्शन में दमदार उछाल देखने को मिला है।

सितंबर से पहले अगस्त में कुल जीएसटी कलेक्शन 1.86 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो पिछले साल अगस्त 2024 के 1.75 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 6.5% ज्यादा था। वहीं जुलाई में नेट कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानी लगातार तीन महीने टैक्स कलेक्शन मजबूत बना हुआ है। वित्त मंत्रालय का कहना है कि अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच कुल जीएसटी कलेक्शन 10.04 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि (9.13 लाख करोड़ रुपये) की तुलना में करीब 9.9% ज्यादा है।