चीन के नए के-वीजा की आज से हो रही शुरुआत !

K- Visa: चीन के नए के-वीजा की आज से हो रही शुरुआत, क्या ये अमेरिका के एच-1बी की जगह ले पाएगा ?

चीन में नई के-वीजा नीति आज से लागू हो रही है। चीन की इस वीजा नीति को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाब माना जा रहा है। ट्रंप ने बीते 19 सितंबर को फैसला लिया कि अब अमेरिका में कंपनियों को दूसरे देशों के उच्च कौशल क्षमता वाले लोगों को नौकरी देने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। यानी, इस तरह के लोगों को एच-1बी वीजा के लिए एक लाख डॉलर देना होगा।

चीन की नई के-वीजा नीति के तहत विदेशियों के प्रवेश और निकास से जुडे नियमों में संशोधन

चीन की नई के-वीजा नीति के तहत विदेशियों के प्रवेश और निकास से जुडे नियमों में संशोधन किया है। के-वीजा के जरिए चीन विदेशी युवाओं खासतौर पर विज्ञान और तकनीक से जुड़ी प्रतिभाओं को काम करने में ढील देगा। हालांकि अभी इस वीजा की श्रेणी के बारे में बताया नहीं गया है, लेकिन प्रतिभाशाली युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। इसके साथ ही उत्कृष्ट युवा वैज्ञानिक (विदेशी) निधि परियोजना में अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।