पर्यावरण दिवस पर बीजेपी का एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम शुरू
- By rakesh --
- 05 Jun 2025 --
- comments are disable
पर्यावरण संरक्षण के बिना विकसित भारत का संकल्प अधूरा होगा…..बाबूलाल मरांडी
मां जन्म देती हैं ,पेड़ जीवन देते हैं
पर्यावरण बचेगा तभी मानवता बचेगी….कर्मवीर सिंह
प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पर्यावरण दिवस से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बूथ से लेकर प्रदेश तक के नेताओं,कार्यकर्ताओं और पार्टी के जन प्रतिनिधियों ने आज इस अवसर पर वृक्षारोपण किए।
प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज अपने सांगठनिक प्रवास के दौरान साहेबगंज जिला मुख्यालय स्थित गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है। लेकिन विकसित भारत का संकल्प पर्यावरण की रक्षा के बिना अधूरा होगा।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत,मजबूत भारत के साथ हमे हरित भारत भी बनाना है। भारत की सनातन परम्परा ने मां भारती का स्वरूप शस्य श्यामला ,सुजलाम , सुफलाम है।
उन्होंने कहा कि एक मां जो हमें जन्म देती है और दूसरी मां प्रकृति जो हमें जीवन देते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा केलिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करने का आह्वान किया।
कहा कि वृक्षारोपण में फलदार और औषधीय गुणों से युक्त पौधे भी लगाए जाएं जो मनुष्यों के अलावा पशु पक्षियों केलिए भी उपयोगी हो।
प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने कहा कि व्यक्ति और समाज तभी बचेगा जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। जीवों का शरीर पांच तत्वों से बना है। और पंच तत्वों की सुरक्षा पर्यावरण की सुरक्षा से ही संभव है।
उन्होंने कहा किए पर्यावरण का संरक्षण पूरी मानवता की रक्षा केलिए जरूरी है।
सनातन संस्कृति और प्रकृति एक दूसरे के पूरक हैं… डॉ रविंद्र कुमार राय
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने अपने पैतृक गांव में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति जंगलों में प्रकृति के बीच पुष्पित पल्लवित और विकसित हुई है। सनातन संस्कृति के व्यवहार संस्कार सभी प्रकृति से जुड़े हैं। सनातन में प्रकृति मां पूजनीय है।
कहा कि भारत की सांस्कृतिक सुरक्षा पर्यावरण की सुरक्षा से ही संभव है।
आज प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने सरस्वती शिशु मंदिर कूल्ही ओरमांझी में,डॉ प्रदीप वर्मा ने नामकुम में सहित विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,बालमुकुंद सहाय, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया ।
- paryavaran divas
- paryavaran divas par bhashan
- paryavaran divas per slogan
- paryavaran diwas
- paryavaran diwas par bhashan
- paryavaran diwas par nibandh
- paryavaran diwas status
- vishva paryavaran divas 2025
- vishva paryavaran divas kab manaya jata hai
- vishva paryavaran divas per nibandh
- vishwa paryavaran diwas
- vishwa paryavaran diwas 2025
- vishwa paryavaran diwas par bhashan
- vishwa paryawaran diwas
- vishwa paryawaran diwas par poster
- vishwa paryawaran diwas par slogan