सरकार ने 3,000 रुपये का वार्षिक फास्टैग आधारित पास लॉन्च करने का निर्णय

नई दिल्ली, 18 जून केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। देशभर के निजी वाहन चालकों को राहत देते हुए सरकार ने 3,000 रुपये का वार्षिक फास्टैग आधारित पास लॉन्च करने का निर्णय लिया है, जो इस साल 15 अगस्त से लागू होगा।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया कि यह पास गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष या 200 यात्राओं (जो पहले हो) तक वैध रहेगा और पूरे भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू होगा।

 

₹15 में टोल पार, 7 हजार तक की बचत, रिचार्ज का झंझट खत्म… नितिन गडकरी ने गिनाए ₹3,000 में सालाना FASTag के फायदे

यह योजना खासतौर पर प्राइवेट चार पहिया वाहन (कार, जीप, वैन) के लिए लागू होगी. हालांकि इस योजना की घोषणा के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. इन सभी को दूर करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने विस्तार से इस योजना की जानकारी दी है.