जामताड़ा। बैंक अधिकारी बन लोगों को चूना लगानेवाले 10 साईबर अपराधी पुलिस से शिकंजे में
- By rakesh --
- 24 May 2021 --
- comments are disable
जामताड़ा। साईबर क्राइम की राजधानी माने जानेवाले जामताड़ा में एक बार फिर 10 साइबर अपराध के खिलाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। ये सभी अपराधी बैंक के अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगा रहे थे। अब इन साइबर अपराधियों से पूछताछ की जा रही है कि उनका मास्टर माइंड कहा छुपा है।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना मिली थी कि जामताड़ा में कई स्थानों में साईबर अपराधी ठगी कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस की टीम बनाकर उन स्थानों में छापेमारी करायी जिसमें 10 साईबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन अपराधियों के पास से चार मोटरसाइकिल, 18 मोबाइल फोन, 24 मोबाइल सिम कार्ड, बैंक एटीएम कार्ड और 34 हजार पाँच सौ रुपय नगद बरामद हुआ है।
राज्य में बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए साइबर सेल तेजी से कार्य करना शुरू कर दिया है। अब देखना है कि साइबर अपराध से जुड़े मास्टर माइंड वाले अपराधि कब पुलिस की गिरफ्त में आते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार।