रांची: मजदूरों के स्किल के अनुसार जोड़ा जाएगा रोजगार से- सुदेश
- By admin --
- 13 Jun 2020 --
- comments are disable
-
मनरेगा संबंधी कार्यों में जोड़ा जाएगा मजदूरों को
-
दिव्यांग किशोरियों के बीच ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण
कोरोना महामारी में लौट रहे मजदूर को लेकर राज्य सरकार ने कई रणनीति बनाई है, ताकि अपने राज्य लौट रहे लोगों को स्किल के अनुसार उनको रोजगार से जोड़ा जा सके।
उसी के तहत सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सोनाहातू प्रखंड में क्षेत्र के विकास को लेकर बैठक की गयी।
पूर्व डिप्टी सीएम सह वर्तमान सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने कहा कि आने वाले स्किल्ड प्रवासी मजदूरों को कार्यकुशलता के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा और उन्हें कार्यकुशलता के आधार पर ही रोजगार से जोड़ा जाएया।
उन्होंने कहा कि मनरेगा संबंधी कार्यों में अधिकांश लोगों को जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सिल्ली सोनाहातू क्षेत्र के विकास के लिए छोटे-छोटे उद्योग लगाए जाएंगे।
सुदेश महतो ने बताय कि निवेश करने वाली कंपनियों से लगातार बातचीत चल रहा है, ताकि जल्द से जल्द निवेश कर सकें।
इसके अलावे सिल्ली विधायक शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और पेयजल को लेकर भी प्रखंड स्तर के अधिकारियों से वार्त्ता की गई। बैठक के उपरांत दिव्यांग किशोरियों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।