धनबाद : खायी थी कसम – जब तक राम मंदिर नहीं बनेगा, तब तक मौन व्रत पर रहूंगी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की 492 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा आज खत्म हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में आज  मंदिर का भूमिपूजन कर रहे है। वही झरिया के भौरा की रहने वाली 72 वर्षीय राम भक्त महिला सरस्वती देवी ने 30 वर्ष पहले ही प्रण की थी कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण नही होगा, तब तक मौन व्रत धारण किये रहेंगी।

आज भूमि पूजन से महिला काफी खुश है. लेकिन राम मंदिर के पूर्ण निर्माण होने तक अपना मुंह नही खोलेगी। खुद अयोध्या में मंदिर दर्शन के बाद व्रत तोड़ेगी।

खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने अभिजित मुहूर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में आज अयोध्या में मंदिर के लिए भूमिपूजन हो जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम लला मंदिर के लिए भूमि पूजन किये। जिससे देशवासी और राम भक्तो में ख़ुशी की लहर है। राम मंदिर निर्माण के लिए कई भक्त हैं जो मंदिर निर्माण के लिए तपस्या कर रहे हैं।

झरिया के भौरा बाजार की रहने वाली एक 72 वर्षिय राम भक्त महिला की मन में ऐसी आस्था थी जिसने प्रण ली थी कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण नहीं होगा, तब तक मौन  रखकर भगवान राम की आराधना करती रहूंगी।

भूमि पूजन की खबर सुनकर सरस्वती देवी का चेहरा खिल उठा

आज अयोध्या में राम मंदिर की भूमि पूजन की खबर सुनकर झरिया के भौरा ऊपर बाजार निवासी कि सरस्वती देवी का चेहरा खिल उठा,  इस खुशी में उनके तप का दर्द भी शामिल है।  दरअसल भौरा बाजार के  स्वर्गीय देवकीनंदन अग्रवाल की पत्नी सरस्वती देवी ने तीन दशक से पूर्व  प्रण किया था कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन जाता तब तक वह मौन व्रत में रहेगी, इस दौरान अपने प्रण को लेकर प्रतिबद्ध रही।

मौन व्रत के दौरान महिला ने राम मंदिर निर्माण के लिए कई तीर्थ स्थान में जाकर मन्नत भी की हैं जिसमे आयोध्या, काशी , मथुरा, हरिद्वार,  तिरुपति बालाजी, सोमनाथ मंदिर, बाबा बैजनाथ धाम और कई तीर्थ स्थान गई।