रांची : सीआईएसएफ के जवानों ने प्लाज्मा डोनेट कर समाज को दिया एक बेहतर संदेश
- By admin --
- 12 Aug 2020 --
- comments are disable
रिम्स में प्लाज्मा डोनरों की कमी को देखते हुए सीआईएसएफ के जवानो ने प्लाज्मा डोनेट कर महादान किया तो वही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए समाज को एक बेहतर संदेश भी दिया।
आपको बता दें कि झारखंड में कोरोना के संक्रमित मरीजों के उपचार के लिये राज्य के सबसे बड़े आपातकाल में 28 जुलाई से प्लाज्मा केंद्र बनने के बाद भी प्लाज्मा से उपचार होना संभव नहीं हो पाया था क्योंकि प्लाज्मा केंद्र पर डोनर नहीं पहुंच पा रहे थे।
प्लाज्मा डोनर की कमी को देखते हुए सीआईएसफ के जवानों ने रिम्स के प्लाज्मा केंद्र पहुंच कर प्लाज्मा दान किया। रिम्स में प्लाज्मा दान करने पहुंचे पतरातू में तैनात सीआईएसएफ के एसआई एस एन चौबे ने बताया कि संक्रमित मरीजों को ठीक करने के लिए प्लाज्मा काफी अहम भूमिका निभाता है।
ऐसे में जो संक्रमित मरीज ठीक होकर स्वस्थ्य हुए हैं, वैसे मरीजों का फर्ज बनता है कि वह अपना प्लाज्मा दान कर स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार की मदद करें।
राज्य सरकार की अपील पर सीआईएसफ के जवानों की यह पहल निश्चित रूप से इस संकट की घड़ी में एक अहम पहल है ताकि कोरोना के संक्रमण से गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों का प्लाज्मा से इलाज कराया जा सके।
वही प्लाज्मा दान कर रहे सीआई एसएफ के एसआई एस एन चौबे ने लोगों को इस महामारी में संदेश देते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में संक्रमित हुए मरीज आगे आकर स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार की मदद करें।