रांची। मीडियाकर्मियों व परिवार को वैक्सीन के लिए रांची प्रेस क्लब में विशेष कैंप
- By rakesh --
- 10 May 2021 --
- comments are disable
कोविड सेंटर और टीकाकरण कैंप के लिए जिला प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण
रांची। जिला प्रशासन की पहल पर मीडियाकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को वैक्सीन लगाने के लिए रांची प्रेस क्लब में विशेष कैंप लगाया जाएगा। प्रेस क्लब के आग्रह को स्वीकार करते हुए उपायुक्त ने रांची प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को वैक्सीन लगाने के लिए विशेष कैंप लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है। आज जिला प्रशासन और सदर अस्पताल की एक संयुक्त टीम ने प्रेस क्लब परिसर का निरीक्षण किया। टीम ने मिशन ब्लू फाउंडेशन और रांची प्रेस क्लब के संयुक्त प्रयास से शुरू किए जाने वाले कोविड सेंटर तथा टीकाकरण के लिए स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उपाध्यक्ष पिन्टू दूबे, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर एवं कोषाध्यक्ष जयशंकर तथा मिशन ब्लू फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज सोनी ने टीम को कोविड सेंटर के संचालन से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराया। टीम को टीकाकरण के लिए स्थल और आवश्यक सुविधाओं से भी अवगत कराया गया। टीम कोविड सेंटर की तैयारियों का जायजा लिया और टीकाकरण के लिए उपयोग में आने वाले स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने भरोसा दिलाया कि शीध्र ही रांची प्रेस क्लब में विशेष टीकाकरण कैंप लगाकर मीडिया कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी।