ट्रंप ने कहा, ‘ईरान के बाद क्यूबा’, अमेरिका और क्यूबा की क्यों है दुश्मनी ?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ईरान के बाद क्यूबा’, अमेरिका और क्यूबा की क्यों है दुश्मनी ?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वो ईरान के बाद क्यूबा पर फ़ोकस करेंगे। ट्रंप ने जनवरी में भी क्यूबा से कहा था कि या तो वो अमेरिका से डील कर ले या परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

वेनेज़ुएला में सत्ता परिवर्तन के बाद उन्होंने ऐसा कहा था।

गुरुवार को व्हाइट हाउस में इंटर मयामी फ़ुटबॉल क्लब टीम के स्वागत के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने संकेत दिया कि पहले वेनेजुएला, फिर अब ईरान और उसके बाद क्यूबा में सत्ता परिवर्तन उनका अगला लक्ष्य है।