झरिया (धनबाद): इस विवाद का अंजाम पढ़िये, कांप जाएगी रुह
- By admin --
- 17 Jun 2020 --
- comments are disable
झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर तीन नंबर में रहने वाले मंजूर आलम की 30 बर्सिय पत्नी रेशमा परवीन और 12 वर्सिय पुत्री मुस्कान परवीन फांसी के फंदे से झूलकर जान दे दी, घटना के बाद से क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया, मिली जानकारी के अनुसार मुस्कान परवीन विवेकानंद स्कूल की छात्रा थी।
सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है और शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पातल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन से घर में आपसी विवाद चल रहा था। गुस्से में आकार रेशमा परवीन ने 12 वर्षीय बेटी को फांसी लगाकर हत्या कर दी, फिर मां ने भी खूद को फांसी लगाकार जान दे दी।
वहीं 8 वर्षीय पुत्र बहार खेल रहा था। घर में शोरगुल के आवाज पर पड़ोसियों ने झांके तो दंग रह गए,मां-बेटी एक साथ फांसी के फंदे में झूल रही थी।