बोकारो। डीवीसी आवासीय कॉलोनी में युवती ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

बोकारो। बोकारो जिला के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में 14 वर्षीय सोनाली कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवती के पिता मोहन सिंह ने बताया कि वे डीवीसी में सप्लाई मजदूर का काम करते हैं।

जब उनकी बेटी ने आत्महत्या किया तब वे डियूटी गए हुए थे। आत्महत्या की सूचना को फोन से दिया गया। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुड़ी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ भी कहा जा सकता है।