एसएसपी का आश्वासन,धनबाद के व्यवसायियों का बेमियादी हड़ताल स्थगित..
- By rakesh --
- 02 Nov 2023 --
- comments are disable
धनबाद । कोयलांचल में जिस तरीके से अपराध का ग्राफ बढ़ी है, उससे व्यापारियों के साथ साथ आम जनता ने आंदोलन की शुरूआत की थी। इसके बाद धनबाद के डीसी और एसएसपी के साथ जिला चैंबर के व्यापारियों के बैठक के बाद बेमियादी हड़ताल स्थगित कर दी गई है। गुरुवार से धनबाद की दुकानें यथावत खुलेंगी..व्यापारियों को जिला प्रशासन द्वारा मिले आश्वासन के बाद लिया गया यह निर्णय..
डीसी वरुण रंजन ने मामले में हस्तक्षेप कर जहां वार्ता को सफल बनाया साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह व्यापारियों के संग जिला पुलिस बैठक करेगी…जिले भर में किए गए कई चेक पोस्ट के निर्माण सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम रखेगी अपराधियों की एक-एक गतिविधि पर नजर साथ ही आगे भी होते रहेंगे ऐसे लगातार कार्रवाई. …
SSP संजीव कुमार ने मीडिया से कहा अपराध करने वाले एक भी अपराधी नहीं बचेंगे.. पुलिसिया कार्रवाई सहित कई बिंदुओं पर बारीकी से वार्तालाप के बाद मिले आश्वासन से खुश दिखे जिलेभर के व्यापारी वर्ग के लोग..
इधर पुलिसिया कार्रवाई में सात से अधिक उन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके माध्यम से प्रिंस खान के गुर्गे रंगदारी मांगते हैं। पुलिस ने खुलासा किया है कि इन सभी से पूछताछ में कई नई जानकारी मिली है। इसको लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज होगी।
- best places in dhanbad
- birsa munda park dhanbad
- Dhanbad
- dhanbad city
- dhanbad city tour
- dhanbad coal mines
- Dhanbad District
- dhanbad drone view
- dhanbad food
- dhanbad jharkhand
- dhanbad news
- dhanbad places
- Dhanbad Railway Station
- dhanbad today news
- dhanbad top 10 places
- dhanbad tour
- dhanbad tourism
- dhanbad tourist places
- dhanbad video
- dhanbad vlog
- dhanbad vlogs
- iit dhanbad
- iit ism dhanbad
- iskcon dhanbad
- ism dhanbad
- places to visit in dhanbad