चतरा : ब्राउन सुगर के खेप के साथ दंपति गिरफ्तार, माफिया फरार
- By rakesh --
- 29 Aug 2023 --
- comments are disable
चतरा
दूसरे राज्य में तस्करी की थी साजिश, सटीक सूचना तंत्र ने किया विफल..!
चतरा में प्रतिबंधित ब्राउन शुगर तस्करी के विरुद्ध सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 60 ग्राम ब्राउन शुगर के खेप के साथ तस्कर दंपति को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की टीम को यह महत्वपूर्ण सफलता हांथ लगी है।
तस्कर बिरजू भुईयां और उसकी पत्नी सुनीता देवी को थाना क्षेत्र के मोकतमा गांव स्थित उसके घर से सुरक्षाबलों ने दबोचने में सफलता पाई है। हालांकि अभियान के दौरान गिरोह का माफिया गांव का ही नौशाद आलम नामक तस्कर भागने में सफल रहा। उसके द्वारा ही गिरफ्तार दंपति के घर तस्करी के उद्देश्य से ब्राउन शुगर का खेप स्टॉक किया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर दंपति और फरार माफिया नौशाद के द्वारा ब्राउन सुगर के खेप को दूसरे राज्य में तस्करी की साजिश रची गई थी। लेकिन इसी बीच पुलिस गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साजिश पर पानी फेर दिया। एसडीपीओ ने बताया कि फरार नौशाद आलम की गिरफ्तारी को ले छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सुनीता देवी पूर्व में भी यूपी के लखनऊ जेल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में रही है। कुछ दिन पूर्व ही वह बेल पर बाहर आई है।