जमशेदपुर: वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रघुवर दास ने मास्क का किया वितरण
- By admin --
- 16 Aug 2020 --
- comments are disable
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद जमशेदपुर के भगत सिंह चौक पर कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क वितरण का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना अटल की थी, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वे सपना पूरे हो रहे हैं।
हम सब वाजपेयी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्प लें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अटल जी झारखंड के जन्मदाता हैं। हर झारखंडवासी सदैव उनका ऋणी रहेगा।
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर पूर्वी में 20 हजार मास्क का वितरण कराया। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो, भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।