दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बिगड़ी तबियत, थोड़ी चिताजनक !
- By rakesh --
- 27 Jun 2025 --
- comments are disable
रांची, 27 जून झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक है। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया कि सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन की हालत थोड़ी चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है और आईसीयू में सीमित लोगों को उनसे मिलने की अनुमति है।
प्रवक्ता पांडेय ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर है, उसमें न तो कोई गिरावट आई है और न ही कोई सुधार हुआ है। सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जल्द स्वस्थ होकर झारखंड लौटें। उन्होंने कहा कि अभी झारखंड और झारखंडवासियों को शिबू सोरेन के मार्गदर्शन की जरूरत है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया है।
उल्लेखनीय है कि 81 वर्षीय गुरुजी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। वह एक साल से डायलिसिस पर हैं। वे डायबिटीज से पीड़ित हैं और हार्ट की बाइपास सर्जरी भी हो चुकी है। गत गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी सर गंगाराम अस्पताल में जाकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इसके पहले राज्यपाल संतोष गंगवार भी अस्पताल पहुंचे थे और गुरुजी से मुलाकात की थी।
मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग-
- dishoom guru shibu soren
- guruji shibu soren
- jmm chief shibu soren
- jmm shibu soren
- jmm shibu soren 2019
- jmm supremo shibu soren
- shibhu soren
- Shibu Soren
- shibu soren biography
- shibu soren birthday
- shibu soren daughter
- shibu soren dead
- shibu soren delhi
- shibu soren health
- shibu soren hospital
- shibu soren hospitalised
- shibu soren ill
- shibu soren in hospital
- shibu soren jharkhand
- shibu soren jmm
- shibu soren ka video
- shibu soren ne kya kaha
- shibu soren news
- shibu soren news today
- shibu soren speech