आदिवासी संगठनों द्वारा रांची बंद ऐतिहासिक रहा बबलू मुंडा
- By rakesh --
- 22 Mar 2025 --
- comments are disable
आदिवासी संगठनों द्वारा रांची बंद ऐतिहासिक रहा बबलू मुंडा
आज दिनांक 22/3/2025 को केन्द्रीय सरना स्थल सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प को हटाने की मांग को लेकर पूर्व घोषित रांची बंद में केन्द्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा के अगुवाई में विभिन्न आदिवासी संगठनों के साथ रांची बंद कराने निकले जिसमे हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने कहा कि रांची के चारों ओर सरना धर्मावालंबी ने सड़क पर उतरकर रांची बंद कराने का कार्य किया, सरना समाज अपने धर्म की रक्षा के लिए सरना समाज एक जूट है। तीन महीने से लगातार सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प का मामला को लेकर आदिवासी संगठनों द्वारा लगातार जोरदार प्रदर्शन एवं विरोध कर रही है, झारखंड विधानसभा में माननीय विधायकों ने केन्द्रीय सरना स्थल सिरमटोली फ्लाईओवर रैम्प का मामला उठाया एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा जांच समिति बनाकर समस्या का समाधान करने की बात कही थी लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौन है।आज की बंदी को सफल बनाने के लिए व्यवसाय प्रतिष्ठानों,बस ओटो ई-रिक्शा बंद में शामिल तमाम आदिवासी संगठनों एवं बंद को समर्थन देने वाले उन सभी राजनीति पार्टी को केन्द्रीय सरना समिति इन सभो का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती है। मुख्य पहान श्री जगलाल पहान ने कहा कि सरना स्थल से छेड़छाड़ करना आदिवासी समाज के साथ आघात है। इस बंदी को सफल करने के लिए सभी को धन्यवाद आभार।चडरी सरना समिति के प्रधान महासचिव सुरेन्द्र लिंडा ने कहा कि चडरी सरना समिति द्वारा बंद की शुरुआत लाइन टैंक रोड से लेकर अल्बर्ट एक चौक सर्जना चौक, डेली मार्केट चौक, शहीद चौक, अप्पर बाजार, महावीर चौक, सुभाष चौक, के सभी प्रतिष्ठानों को सुरेंद्र लिंडा ने शांति पूर्वक सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बंद कराया। आज की बंदी में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा, जगलाल पहान, सुरेन्द्र लिंडा झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा, विकास संगा, प्रकाश मंडा, प्रेम लिंडा, नाइन लिंडा, बादल नायक, आशीष लिंडा, कैलाश मंडा, महादेव टोप्पो, अमर टोप्पो, पनीर मुंडा, मुन्ना हेमरोम, राहुल मुंडा,ओम वर्मा,हरिश कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
- 22 march ranchi bandh update
- bharat band
- bharat band ranchi
- ranchi
- ranchi band
- ranchi band 22 march
- ranchi band effect
- ranchi band news
- ranchi band today
- ranchi bandh
- ranchi bandh 2025
- ranchi bandh 2025 update
- ranchi bandh 22 march
- ranchi bandh live
- ranchi bandh news
- ranchi bandh update
- ranchi bandi
- ranchi flyover
- ranchi live
- ranchi news
- ranchi shutdown
- siramtoli flyover ranchi
- siramtoli flyover ranchi controversy
- why ranchi is bandh