पिता की अनोखी पहल, ससुराल में प्रताड़ित बेटी को गाजे-बाजे के साथ ले आए वापस घर !
- By rakesh --
- 17 Oct 2023 --
- comments are disable
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक पिता ने शादी के बाद ससुराल में प्रताड़ित हो रही बेटी को जिस तरीके से गाजे-बाजे के साथ ससुराल के लिए विदा किया था, वैसे ही उसे गाजे-बाजे के साथ वापस अपने घर लाकर एक बड़ा मिशाल पेश किया है। दरअसल बेटी अपने ससुराल में जब प्रताड़ना से तंग आने लगी तो अपना घर बसाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन जब पानी सर से उपर जाने लगा तो उसने अपने पिता को ससुराल में प्रताड़ना की जानकारी दी।
पिता अपनी बेटी को दुखी होते देखकर पहले से संभालने की कोशिश की। लेकिन जब बेटी पर प्रताड़ना बंद नहीं हुआ, तो एक बड़ा फैसला कर डाला। जिस तरीके से पिता ने अपनी बेटी को अपने घर से गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच विदा किया था। वैसे ही पिता ने अपनी बेटी को उसी अंदाज में गाजे-बाजे के साथ वापस अपने घर ले आये।
पिता के इस फैसले से जहां पूरे समाज में पिता की सराहना हो रही है, वहीं समाज के लिए बड़ा मिसाल माना जा रहा है। आप भी देखिए कि आखिर किस तरीके से एक पिता ने अपनी शादी शुदा बेटी की वापसी अपने घर पर की।
- #jharkhand gumla ki beti amerika gai thi hockey khelne
- #jharkhand ki 5 beti gai thi hockey khelne 2022
- beti bachao beti padho
- bihar jharkhand news
- bihar jharkhand news live
- dumka ki beti ankita
- jharkhand
- jharkhand bihar news live
- jharkhand cm
- jharkhand ki bahu
- jharkhand ki beti
- jharkhand ki beti gold
- jharkhand men
- Jharkhand News
- jharkhand news live
- jharkhand news live today
- jharkhandi beti
- news18 bihar jharkhand
- news18 bihar jharkhand live