मोरहाबादी अंतु चौक में AHA फैशन स्टोर का भव्य उद्घाटन

मोरहाबादी अंतु चौक में AHA फैशन स्टोर का भव्य उद्घाटन, परंपरा और आधुनिकता का संगम

 

रांची के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA फैशन स्टोर का भव्य उद्घाटन रांची की मेयर रोशनी खलखो के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्टोर की संचालिका श्रीमती अनुपमा सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

AHA फैशन स्टोर भारतीय परंपरा, कारीगरों के हुनर और आधुनिक फैशन का खूबसूरत संगम प्रस्तुत करता है। मोरहाबादी स्थित इस स्टोर में महिलाओं के लिए विशेष रूप से चुनी गई पारंपरिक, हस्तनिर्मित और आकर्षक साड़ियों का अनूठा संग्रह उपलब्ध है।

AHA फैशन की शुरुआत अनुभवी बैंकर श्रीमती अनुपमा सिंह ने महिलाओं को प्रामाणिक हस्तकला और पारंपरिक साड़ियों से जोड़ने के उद्देश्य से की। इस पहल में श्रीमती अनामिका सिंह का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। देश के विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों की यात्रा के दौरान पारंपरिक वस्त्रों और हस्तशिल्प के प्रति बढ़े लगाव को उन्होंने स्टोर के रूप में साकार किया।

AHA फैशन में बनारस और असम के करघों, राजस्थान के रंगाई केंद्रों तथा दक्षिण भारत के बुनाई समूहों से जुड़ी साड़ियों और टेक्सटाइल का संग्रह देखने को मिलता है। खास बात यह है कि टीम सीधे बुनकरों और कारीगरों से उत्पाद खरीदती है, ताकि उन्हें उनकी कला और मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।

स्टोर का उद्देश्य सिर्फ खूबसूरत साड़ियां उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध बुनाई और हस्तशिल्प विरासत को संरक्षित करना भी है। यहां त्योहार, विवाह और विशेष अवसरों के लिए पारंपरिक सुंदरता से लेकर आधुनिक पसंद तक के डिज़ाइन उपलब्ध हैं।

AHA फैशन का संदेश स्पष्ट है— हर साड़ी में भारत की विरासत और हर बुनाई में कारीगर का हुनर। रांचीवासियों के लिए यह स्टोर भारतीय कला और फैशन की खूबसूरत विरासत से जुड़ने का नया अवसर लेकर आया है।