रांची। सांसदो ने बताया केन्द्र को राज्य की कोरोना से हाल

रांची। झारखंड के सभी सांसदो के साथ केंद्रीय मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड में कोरोना वायरस को लेकर राज्य की हालत पर चर्चा की। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भारत सरकार के संसदीय कार्य एवं कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेडी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विशेष रुप से उपस्थित थे।

सांसद संजय सेठ ने बताया कॉन्फ्रेंस है, माध्यम से करोना को लेकर राज्य की हालत पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। तथा केंद्र द्वारा जो योजना चलाई जा रही है उस पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। राज्य के बाहर में राज्य के छात्र एवं प्रवासी मजदूर जो फंसा हैं। उसके लाने एवं उनको सुविधा कैसे प्राप्त हो उस पर विशेष जोड़ दिया गया। केंद्र द्वारा यह निर्देश किया गया है कि बाहर में फंसे छात्र एवं मजदूरों की हर हालत में सुविधा प्रदान करने के प्रति केंद्र सरकार कृत संकल्पित है।