करमा व ईद-ए मिलाद-उन-नबी को लेकर पुलिस के कसी कमर, चौकसी बढ़ी !
- By rakesh --
- 03 Sep 2025 --
- comments are disable
करमा पूजा व ईद-ए मिलाद-उन-नबी को लेकर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक
झारखंड पुलिस मुख्यालय के सभागार में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को आगामी त्योहार करमा पूजा, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी और गणेश चतुर्थी को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी और जिले के एसपी को कई दिशा निर्देश दिए। डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस उपकरणों का उपयोग करने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर गलत लिखा तो होगी जेल !
डीजीपी ने आगे कहा कि जुलूस के मार्गों का भौतिक सत्यापन करके संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। जुलूसों के साथ-साथ मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, क्यूंआरटी और ड्रोन द्वारा हवाई निगरानी (एरियल सर्विलांस) की व्यवस्था करने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करके विभिन्न समुदायों के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर बल दिया गया। इसके अलावा, डीजीपी ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने, किसी भी अफवाह के फैलने पर तत्काल उसका सत्यापन करने और आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात करने, जिला नियंत्रण कक्षों को अधिक प्रभावी बनाने और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया।
- alert police
- delhi police constable syllabus
- gk gs for up police constable
- jharkhand
- mustaid police
- mustang capsule in hindi
- mustang capsule in hindi price
- mustang capsule ke fayde in hindi
- mustang capsule price in india
- mustang capsule side effects in hindi
- mustang capsule uses in hindi
- news point jharkhand
- police
- police fit
- police force
- police ne choron ko girftar kiya
- police siren
- rajasthan police
- santosh nagar police
- telangana police
- up police constable gk gs syllabus