ईरान के नटांज परमाणु केंद्र में एक और तेज धमाका !

इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान को हर तरफ से धुआँ धुआँ कर दिया है , अभी भी ताबड़तोड़ हमले जारी है

दर्जनों मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट पर ड्रोन और मिसाइल से तेहरान पर हमला

अब मिडिल ईस्ट जमकर गर्म हो गया है…..

इस हमले में ईरान के आर्मी चीफ और एक बड़े परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए हैं

ईरान में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है, स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं

अगले आदेश तक एयर स्पेस भी बंद किया गया

ईरान के नटांज परमाणु केंद्र में एक और तेज धमाका हुआ है. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, इस धमाके के बाद इलाके में काला धुआं उठता देखा गया है. यह धमाका ऐसे समय पर हुआ है जब इजराइल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों पर हमले शुरू किए हैं. ईरान की परमाणु एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि नटांज में बना परमाणु रिएक्टर अब पूरी तरह से तबाह हो चुका है.