बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। झारखंड में भी इसका असर देखा जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार

रांची। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से देश के कई राज्यों में भूसलाधार बारिश

झारखंड में भी बारिश, मौसम विभाग जारी किया अलर्ट

चंद घंटों की बारिश में डूब गया पुणे, घरों में घुसा पानी तो कई कारें बहीं; ओडिशा में यलो अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। झारखंड में भी इसका असर देखा जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 13 सितंबर तक कई इलाकों में बूसलाधार बारिशहो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी भी है कि नदियों और तालाबों के साथ साथ जलजमाव वाले इलाके में विशेष सावधानी बरती जाए। किसान खेतों में कम से कम जाने की कोशिश करें। सात ही साथ जिन इलाकों में ब्रजपात होने की आशंका है, वहां पेड़ों के नीचे नहीं रूके।

इधर महाराष्ट्र के पुणे में रविवार शाम आफत की बारिश हुई। महज कुछ घंटे की बारिश शहर वासियों के लिए जी का जंजाल बन गई। कई घरों में पानी भर गया, सड़कें जलमग्न हो गईं और कई कारें बह गईं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शिवाजी नगर इलाके में एक घंटे में 16 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं बिबवेवाणी में कुछ ही घंटों में 83 एमएम से ज्यादा रिकॉर्ड बारिश हुई।

भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव है। ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स इलाके में एक घंटे की बारिश में ही बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। यहां के कई डराने वाली वीडियो भी सामने आए हैं। कई इलाकों में पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां उसमें बहती नजर आईं। मौसम विभाग ने पुणे में दो से तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।