दो से ढाई वर्ष के भीतर बनकर तैयार होगा योगीटांड़ स्थित डेयरी प्लांट
- By rakesh --
- 04 Mar 2024 --
- comments are disable
गिरिडीह जिला स्थित योगीटांड़ में आयोजित “डेयरी प्लांट, योगीटांड़” के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।
=========================
★ दो से ढाई वर्ष के भीतर बनकर तैयार होगा योगीटांड़ स्थित डेयरी प्लांट
★ गिरिडीह जिला के लिए आज एक नया अध्याय जुड़ रहा है
★ जन भावना एवं अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं बना रही हमारी सरकार
चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि गिरिडीह जिला वासियों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। आज गिरिडीह जिला अंतर्गत योगीटांड़ में 50 हजार लीटर दूध प्रति दिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट का शिलान्यास हो रहा है। यह डेयरी प्लांट दो से ढाई वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। गिरिडीह जिला के लिए आज एक नया अध्याय जुड़ रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने गिरिडीह जिला स्थित योगीटांड़ में आयोजित “डेयरी प्लांट” के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्रीचम्पाई सोरेन ने कहा कि गिरिडीह जिला के योगीटांड़ में कृषि विभाग द्वारा डेयरी प्लांट लगाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की सोच के अनुरूप आज हमारी सरकार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में हमारी सरकार को जनादेश मिला था। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी। सरकार बनने के साथ ही देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण का साया रहा। पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन हुआ। सभी गतिविधियां बंद हुई। सरकार ने दो वर्ष तक कोरोना के कहर को झेला तथा बेहतर मैनेजमेंट करते हुए राज्यवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने का कार्य किया।
हमारी सरकार ने जन भावनाओं के अनुरूप योजनाएं बनाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पशुधन योजना से जोड़ने का कार्य किया है। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों में पशुधन रखने की परंपरा रही है। ग्रामीण लोगों के शहरीकरण होने के बावजूद भी यह परंपरा निरंतर चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग झारखंड बना 24 साल पूरा होने को हैं फिर भी झारखंड के लोग अपेक्षा अनुरूप प्रगति नहीं कर सके। पूर्व की सरकारों ने झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर,गरीब की जरूरत को समझने का प्रयास नहीं किया। झारखंड निरंतर पिछड़े राज्यों की श्रेणी में शामिल रहा परंतु हमारी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच और कुशल नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए यहां की जन भावना एवं जन अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात सहित सभी क्षेत्रों में हो रहा है कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार यहां के गरीब, किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनबाद, बोकारो तथा गिरिडीह जिला कोयला क्षेत्र में गिने जाते हैं, परंतु यहां के संसाधनों का लाभ दूसरे प्रदेश के लोगों ने उठाया है। यहां के लोगों को लाभ मिले, इस उद्देश्य से हमारी सरकार सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। राज्य में 15 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरों तक के सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है।राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अनेकों महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहे हैं।
हर हाल में किसानों के खेतों तक पाइपलाइन से पहुंचाएंगे पानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों राज्य के धनबाद जिला अंतर्गत सिंदरी में यूरिया कारखाना का उद्घाटन हुआ है। इस कारखाने में उत्पादन हो रहे यूरिया का लाभ झारखंड के किसान तभी ले पाएंगे जब उनके खेतों तक साल के 12 महीने पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि हम यहां के किसान बंधुओ के खेतों तक हर हाल में पानी पहुंचाएं । साल में तीन बार किसान फसल का उत्पादन कर सके यह हमारा लक्ष्य है। हमारी सरकार यहां के किसानों की ऋण माफी तथा उन्हें सुखाड़ राहत का लाभ देने का कार्य भी कर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए कृत संकल्पित है।
इस अवसर पर विधायक श्री विनोद सिंह, पूर्व विधायक डॉ० सरफराज अहमद, पूर्व विधायक श्री निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक श्री जयप्रकाश वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं ग्रामीण लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- bihar jharkhand
- bihar jharkhand news
- jharkhand
- jharkhand budget
- jharkhand budget session
- jharkhand cm hemant soren
- Jharkhand government
- jharkhand hemant soren news
- jharkhand latest news
- Jharkhand News
- jharkhand news today
- jharkhand politics
- jharkhand sarkar
- modi jharkhand
- narendra modi com jharkhand
- pm modi in jharkhand
- pm modi jharkhand
- pm modi jharkhand live
- pm modi jharkhand visit
- pm modi jharkhand visit today
- pm modi visit jharkhand